Khagaria News: दुर्गापुर में छत से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में इलाजरत
खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में शनिवार सुबह कपड़ा पसारने के दौरान एक बुजुर्ग महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। जख्मी महिला की पहचान दुर्गापुर गांव निवासी चंदा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे चंदा देवी घर की छत पर कपड़ा पसार रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल चंदा देवी को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.