खगडि़या, अक्टूबर 9 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाजार में दुकानदारों ने शुक्रवार को एक चोर को बिजली दुकान से चोरी कर भागते हुए पकड़ लिया। इसके बाद चोर को चौथम पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान जिले के गोगरी जमालपुर वार्ड नंबर 30 निवासी मोहम्मद बटोरन के पुत्र मोहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिपरा बाजार में एक बिजली दुकान से चोरी कर चोर भागने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने बिजली के तार के साथ चोर को पकड़ लिया। इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : दुकान से चोरी कर भाग रहे चोर को दुकानदारों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ खग...