खगडि़या, अगस्त 27 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता तिलाठी गांव निवासी स्वर्गीय रामचन्द्र साह के पुत्र आशीष कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने प्रतिष्ठान की दीवार तोड़कर प्रवेश कर जान मारने की असफल कोशिश करने की शिकायत की है। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक दीवार तोड़े जाने की आवाज पर उसकी नींद खुली एवं उसने शोर मचाया तो सभी चोर भाग गए। जिसकी गतिविधि प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने 112 के पुलिस टीम को खबर दी। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूर्व से रंजिश की वजह में घटना प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...