Khagaria News: दीदियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए है घातक
खगडि़या, नवम्बर 2 -- Khagaria News: अलौली। बिहार सरकार द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को अलौली प्रखंड के स्वाभिमान संकुल संघ स्तर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेध एवं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जीविका दीदियों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने नारे लगाते हुए आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य खराब होता है, पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी बढ़ती है तथा समाज की प्रगति रुक जाती है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: योग, ध्यान व जनजागरूकता से नशामुक्त समाज का दिया संदेश रैली के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.