खगडि़या, जुलाई 17 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि समाज सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए युवा समाजसेवी गौतम पासवान के प्रयास से दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर दंपति की पुत्री का विवाह जनसहयोग से गुरुवार की रात संपन्न कराया गया। सोनवर्षा घाट निवासी दिव्यांग दंपति कैलाश पासवान एवं उसकी पत्नी की पुत्री अस्मिता कुमारी का विवाह गुरुवार की रात एक विवाह भवन में पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विवाह समारोह का आयोजन जनसहयोग से आयोजित इस विवाह में बांका जिले के कुसमी गांव निवासी अक्षय कुमार के साथ अस्मिता ने सात फेरे लिए। बाबा सहलेस स्थान परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाज के बीच वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरकर विवाह संस्कार पूर्ण किया। पूरे समारोह में मंगलगीतों और शुभकामनाओं से माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा।

गौतम...