खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी दिव्यांग स्वर्गीय भोला शर्मा के पुत्र लक्ष्मण शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना सोमवार के दिन के दस बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजदों ने मछली मारने के विवाद को लेकर एकजुट होकर गला दबाकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में अपना इलाज पीएचसी में करवाया। जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...