खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता दिल्ली के दरियागंज स्थित अजमेरी गेट-चावड़ी बाजार पांच मंजिला इमारत की छत ढलाई के दौरान बोबिल पंचायत के पांच मजदूरों की मौत से परिजनों की दीवाली मातम में बदल गई। हादसे के तीसरे दिन शनिवार को लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे सभी दबे चार मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए। जबकि घटना के तत्काल बाद ही संजीत राम का शव निकाल लिया गया था। इधर, समाजसेवी ऋषभ कुमार ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेलदौर मनोहर कुमार चौधरी, श्रम अधीक्षक खगड़िया और गोगरी एसडीओ से मृत मजदूरों के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि ...