Khagaria News: दिल्ली में तीन मंजिला मकान गिरने से हुए हादसे में मलबे में दबे सभी चार मजदूरों का तीसरे दिन मिला शव
खगडि़या, नवम्बर 8 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम दिल्ली के दरियागंज इलाके के अजमेरी गेट-चावड़ी बाजार में गत गुरुवार को एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान की छत की ढलाई के दौरान लापता हुए सभी चार मजदूरों का शव शनिवार को मलबा हटने के बाद तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। इस घटना में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। एक शव गत 5 नवंबर को ही बरामद कर लिया गया था। बरामद शव जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के बेसिबासा निवासी स्व. हजारी शर्मा का 43 वर्षीय पुत्र पंकज शर्मा, हनुमान नगर निवासी 22 वर्षीय संटुन मुखिया, 40 वर्षीय विपीन राम व 50 वर्षीय दिनेश साह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दिन निर्माणाधीन इमारत के सेटरिंग खोलने के क्रम में अचानक मकान ढह गया। इसमें कार्य कर रहे बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर तीन चार हनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.