खगडि़या, सितम्बर 24 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता थाना से सोमवार के दोपहर में पुलिस को चकमा देकर भागने वाले गाय के संदिग्ध चोर का बुधवार को तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चला। उल्लेखनीय है कि चोढ़ली पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी बिंदेश्वरी सिंह के मवेशी बथान पर से मवेशी चोरी कर ले जा रहे दो चोर को पशुपालकों ने परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बाइक सहित पकड़कर पुलिस की 112 टीम को कॉल कर सौंप दिया था। जिसे पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानकर पीटीसी एवं चौकीदार की निगरानी में थाना के सिरिस्ता में रखा था। इसी क्रम में पकड़े गए दोनों चोरों में से एक मोहम्मद क्यूम के लगभग 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साजिद पुलिस को चकमा देकर दिनदहाड़े सोमवार को थाना से भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- Khagaria News: थाना से फरार चोर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं इस ...