Khagaria News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
खगडि़या, अगस्त 9 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के गरिया गांव में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान गरिया गांव निवासी सकीचंद्र तांती के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सकीचंद्र तांती सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.