खगडि़या, सितम्बर 17 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले का सौ शय्या सदर अस्पताल तीन सर्जन के सहारे संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब सभी प्रकार के ऑपरेशन जिला अस्पताल में हो रहा है, लेकिन अभी भी यहां पर सर्जनों की कमी है। पिछले कुछ माह में डॉक्टरों के पदस्थापन के बाद अब सदर अस्पताल में तीन सर्जन हो गए हैं। हालंाकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी प्रकार के ऑपरेशन जिला अस्पताल में हो रहा है। पहले से व्यवस्था में परिवर्त्तन हुई है और अब छोटे मोटे से लेकर बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं। मरीजों से की गई बुधवार को पड़ताल में यह बात सामने आयी कि यहां पर सिजेरियन ऑपरेशन भी अब जरूरत के हिसाब से सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं का हो रहा है। इसके अलावा अन्य जरूरत के सर्जरी भी किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में लगभग दो दर्...