Khagaria News: डॉ अमोद कुमार होंगे प्रभारी सीएस
खगडि़या, अक्टूबर 31 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार के सेवानिवृत होने के बाद प्रभारी सीएस की जिम्मेवारी सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अमोद कुमार को दी गई है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, मुंगेर प्रमंडल ने पत्र जारी कर आदेश जारी किया है कि सीएस के सेवानिवृत होने के बाद पूर्ण कालिक सिविल सर्जन के पदस्थापन होने तक कार्यकारी व्यवस्था के तहत डॉ अमोद कुमार को सीएस प्रभार सौपेंगे। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने तक डॉ अमोद कुमार को सीएस के प्रभार सौंपने के निर्देश सीएस डॉ रामेन्द्र कुमार को दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.