खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल खगड़िया में नवरात्र पर डांडिया नृत्य किया। जिसमें कक्षा एलकेजी से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डांडिया के नृत्य में भाग लिया। साथ में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी इस नृत्य शैली में भाग लेकर उनका उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राजीव रंजन ने कहा कि पारंपरिक लोक नृत्य हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता का एक अभिन्न अंग है। दुर्गा पूजा के अवसर पर स्कूल में बच्चों ने डांडिया रास की पारंपरिक नृत्य शैली में भाग लेकर हमारी सांस्कृतिक समरसता का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नवरात्र पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया डांडिया नृत्य स्कूल के सी...