Khagaria News: डीएम ने जलकौरा पंचायत में खड़गी-83 बांध का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर ने मंगलवार को सदर प्रखंड अन्तर्गत जलकौड़ा पंचायत स्थित खड़गी-तेरासी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को बांध की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल निरोधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई करने को कहा।डीएम ने कहा कि बांधों की सुरक्षा एवं निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.