खगडि़या, अगस्त 23 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम स्थित शिवाधिन महावीर इंटर विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को नवयुवक क्लब ठाठा और सीएफसी चौथम के बीच फुटबॉल शो मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन उप प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार ने फीता काटकर किया। इसके बाद सीएफसी चौथम के कप्तान हितेश कुमार और नव युवक क्लब ठाठा के कप्तान बिडो कुमार के बीच टॉस कराया गया। मुकाबले में नव युवक क्लब ठाठा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि सीएफसी चौथम की टीम एक ही गोल कर सकी। इस तरह ठाठा की टीम ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: बरेनी गांव में प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में रेफरी की भूमिका राजीव राज ने निभाई। जबकि उद्घोषक के रूप में ललित मिश्रा ने अपनी भूमिका निभाई। मौके पर पवन सिंह, विक्रम...