Khagaria News: ठनका गिरने से दो गायों की मौत, पशुपालक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में शुक्रवार को ठनका गिरने से ललन यादव के बथान पर बंधी दो गायों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों गायें परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं। ऐसे में एक साथ दो गायों की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद ललन यादव की पत्नी दयारानी देवी ने शनिवार को संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। गायों की मौत से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा झटका साबित हुआ है, क्योंकि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उपप्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.