खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता पुलिस ने ठगी के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिला के ओजन टोला निवासी रामपुकार साह के पुत्र मोहन कुमार साह के रूप में की गई है। आरोपी को उसके आवास पर रविवार की देर रात में छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर थाना में वर्ष 2024 में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...