खगडि़या, अक्टूबर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया बरौनी रेलखंड के टमटम चौक मथुरापुर के निकट एक युवक शनिवार को ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले रमण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसे रेल पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...