खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरजा हॉल्ट के निकट शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत बेला सिमरी गांव निवासी स्वर्गीय लेधु महतो के 46 वर्षीय प्रभात महतो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह खगड़िया न्यायालय परिसर में खैनी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।समस्तीपुर से सहरसा जा रही ट्रेन संख्या 55566 डाउन पैसेंजर में सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे कटकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, परिजनों में पसरा मातम बताया गया कि मृतक के पास वैध एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) भी था। वह नियमित दैनिक यात्री था। हादसे की ...