खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि ट्रेनों पर लगातार होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को आरपीएफ पोस्ट, खगड़िया में आयोजित समन्वय बैठक में संयुक्त रूप से कार्रवाई का निर्णय निलया गया। इसमें रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे क्षेत्र में आपसी समन्वय को मजबूत करना और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की रणनीति तैयार करना रहा। यह भी पढ़ें- सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजापत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम ट्रेनों पर होने वाली स्टोन पेल्टिंग यानी पत्थरबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए इसकी रोकथाम के लिए ठोस रणनीति एवं कार्य योजना तै...