Khagaria News: ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर फर्श पर यात्रियों को बैठने की मजबूरी, फर्श पर जहां-तहां फैली रहती है गंदगी
खगडि़या, नवम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया । निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में रेल यात्रियों को फर्श पर बैठने की मजबूरी बनी है। एक तो पर्व त्योहार पर ट्रेनों में भीड़ चल रही है, तो वहीं लंबी दूरी से लेकर लोकल ट्रेनें लगातार देरी से पहंुच रही है। ऐसे में ट्रेनों के इंतजार में रेल यात्रियों को फर्श पर जहां-तहां फैली गंदगी के बीच जमीन पर बैठने की बेबसी बनी है। दरअसल यहां से विभिन्न रूटों के ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ रहती है। पर, प्लेटफार्म पर ना तो पूरे शेड बना है और ना ही बैठने की कंक्रीट बेंच पर्याप्त है। ऐसे में रेल यात्रियों को ट्रेनों के आने के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ता है या फिर फर्श पर बैठना पड़ता है। वहीं फर्श पर समुचित साफ-सफाई भी नहीं देखी गई। मंगलवार को खगड़िया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.