खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें शुक्रवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01665 रानीकमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन करीब साढ़े सात घंटे देरी से चली। जबकि 15227 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस करीब सवा पांच घंटे विलंब से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब पौने दो घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू पौने घंटे लेट चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी। यह भी पढ़ें- गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे देरी से चली, यात्री रहे परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...