खगडि़या, सितम्बर 20 -- Khagaria News: चौथम। एक प्रतिनिधि 33 केवी खगड़िया-चौथम फीडर में 20 सितंबर को ट्री कटिंग एवं लाइन मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चौथम एवं धुतौली के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस संबंध में जेई अमित कुमार ने जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Rampur News: पेड़ों की कटाई छंटाई के कारण आज 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...