Khagaria News: झूलन महोत्सव में छाप तिलक गीत पर झूमेे दर्शक
खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि राम जानकी ठाकुरबाड़ी, सन्हौली में आयोजित पांच दिवसीय झूलन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को संगीत और भक्ति की ऐसी महफिल सजी कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में देव मिश्रा ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति ने खासा आकर्षण बटोरा। हालांकि महोत्सव के प्रथम दिन से ही देव मिश्रा की प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी है, लेकिन दूसरे दिन की प्रस्तुति ने दर्शकों पर विशेष छाप छोड़ी। देव मिश्रा ने छाप तिलक सब छीनी रे, मोसे नैना मिलाई के की शानदार प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि गीत की धुन और बोल दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए। अपनी सधी हुई आवाज और शानदार प्रस्तुति से उन्होंने श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार है मैया, लेके पूजा की थाली, तुझे कब से पुकारे तेरा लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.