Khagaria News: झूठे मुकदमा में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत
खगडि़या, जुलाई 11 -- Khagaria News: बेलदौर। एक संवाददाता नगर पंचायत के खर्रा बासा निवासी प्रमोद पासवान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पड़ोसी पप्पू पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गाली गलौज कर मारपीट कर झूठा मुकदमा में फंसा देने की धमकी देने की शिकायत की है। शनिवार को थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में आवेदक ने कहा है कि उसने गत 6 जुलाई को भी थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर नामजद के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से नामजद का मनोबल सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है एवं वे तरह तरह से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर तंग तबाह कर रहे हैं। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.