खगडि़या, अगस्त 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने अपहरण का मनगढ़ंत कहानी का कुछ घंटे के अंदर ही उद्भेदन कर साला एवं बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी को मंगलवार को एसडीओ न्यायालय गोगरी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में चोढ़ली गांव के मोहम्मद गुफान ने पुलिस को सूचना दिया कि उसके साथ सो रहे उसका बहनोई मोहम्मद सुफयान को अपराधियों ने अपहरण कर लिया। आवेदन के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। इस क्रम में मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने सूचक से पुलिसया अंदाज में पूछताछ की। पूछताछ के बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने अपहृत मोहम्मद सुफयान को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी गढ़ कर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में सूचक साला एवं अपहृत बहनोई पर बीएनएस की धारा 170...