Khagaria News: झंझरा गांव के पास गिरा पोल, बिजली आपूर्ति चरमराई
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के झंझरा गांव के पास गत शनिवार क़ो पोल गिरने से गत दो दिन दिनों से बिजली आपूर्ति चरमरा गई। इससे बिजली सप्लाई पर असर पड़ा और लगातार घंटों कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर बिजली के ठप होने की बात की जाय तो शनिवार को करीब तीन घंटे, रविवार को लगभग चार घंटे और सोमवार को करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। लगातार तीन दिन बिजली बाधित रहने से लोगों को दैनिक कार्यो में परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर विभाग के जेई विजय कुमार ने बताया कि पोल गिरने से सप्लाई पर असर पड़ा था। अब पोल से जुड़ी समस्या ठीक कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.