खगडि़या, जुलाई 20 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 सड़कपुर मुहल्ले निवासी प्रमोद शर्मा की पत्नी किरण देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही जेठ प्रदीप शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घटना रविवार की संध्या की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद की बकरी उसके रसोई घर में प्रवेश कर बनाया हुआ खाना खा गई। इसकी शिकायत जब उसने नामजद एवं उसके परिजनों से की तो नाराज होकर आवेदिका के साथ मारपीट की। आवेदिका के मुताबिक उसका पति परदेश में है। उसकी अनुपस्थिति में नामजद ने घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: जेठ ने की भावज के साथ मारपीट, थाने में दिया आवेदन इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...