खगडि़या, सितम्बर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता किसानों व कृषि विभाग से जुड़े हर डाटा को अपडेट करने के लिए व्यवस्था पूरी तरह से डिजीटल हो रहा है। किसानों के किस खेतों में किस फसल की बोआई हुई है। इसके लिए कृषि विभाग व सरकार द्वारा डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम शुरू किया। इस व्यवस्था के माध्यम से हर क्षेत्र में प्लाट चिन्हित हैं और उन प्लॉटों का सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे भी टेबुल रिपोर्टिंग की तरह नहीं बल्कि स्थल यानि खेतों पर जाकर। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा इसके लिए एप तैयार किया गया है और इस एप के माध्यम से कृषि विभाग के कर्मी मसलन किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक समेत अन्य कर्मी को किसानों के खेतों पर जाना है और वहां पर लोकेशन के साथ फोटों खींचकर पूरी तरह से वेबसाइट व एप पर वहां से ही अपलोड करना है। इसमें पूरी जानकारी रहेगी...