खगडि़या, अगस्त 5 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिले हैं। वहीं दूसरी ओर लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 48 घंटे में वर्षापात के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 63 एमएम बारिश हुई है। हालांकि इस आंकड़े में बुधवार को दिनभर हुई बारिश के आंकड़े शामिल नहंी हैं। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों क ो परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। गांव से लेकर शहर तक सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में लोगों की समस्याएं समझी जा सकती है।

जलजमाव की समस्या बताया जा रहा है कि शहर के सूर्य मंदिर चौक पर बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था नहंी होनेके कारण लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। हालांकि इस रास्ते से पैदल ...