खगडि़या, जुलाई 19 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में 18 हजार किसान अब भी फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हैं। जिसे लक्ष्य का 71 प्रतिशत बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि किसानों के डिजिटल पहचान के रूप में अब फार्मर रजिस्ट्री का आईडी बनाया जा रहा है। यानि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होगा, उन्हीं किसानों को आने वाले दिनों में सरकार द्वारा कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

किसानों का रजिस्ट्रेशन इसके लिए कृषि विभाग, राजस्व विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के द्वारा समन्व्य स्थापित करते हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाया जा रहा है। हालांकि उन किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री बन रहा है, जिन किसानों के नाम से अपनी जमीन है। यानि बटाईदारी अथवा ठेका पर खेती करने वाले किसानों को फार्मर आईडी नहीं बन रहा है। बताया जा रहा है कि जिले ...