खगडि़या, जुलाई 14 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में मंगलवार को सुबह के समय में आसमान में हल्का बादल के साथ बंूदा-बांदी हुई। इसके बाद धूप का कड़ा असर रहने से उमस महसूस हुआ। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले सोमवार को शाम में आसमान में बादल बना रहा था। देर रात बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को धूप का असर कम रहने से भीषण गर्मी से राहत रही थी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति...