खगडि़या, जुलाई 29 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने की ओर विभाग लगातार कदम बढ़ा रहा है। बिजली विभाग अब जिले में करीब 31 किलोमीटर लंबा दो नया बिजली रूट बना रहा है। इस नया बिजली रूट से जहां बिजली लाइन की दूरी कम हो जाएगी। वहीं उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए दो-दो लाइन से सप्लाई की व्यवस्था भी हो जाएगी। जाहिर है कि नया बिजली रूट से जहां विद्युत शक्ति उपकेन्द्र से जुड़ेगा। वहीं पहले के लाइन भी विशेष परिस्थिति में सप्लाई की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इससे एक रूट में फॉल्ट की स्थिति में दूसरे लाइन से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की उपलब्धता हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के बखरी पावर स्टेशन से करीब 19 किलोमीटर लंबा नया बिजली रूट हरिपुर विद्युत उपकेन्द्र को जोड़ने...