खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को धूप का कम असर महसूस हुआ। शाम में हल्की-हल्की हवा चलने से सर्द जैसा वातावरण रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गत रविवार को मौसम सामान्य रहा था। हल्का धूप के बीच हल्का हवा का असर रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को भी धूप का असर कम महसूस हृुआ था। मौसम के बदले मिजाज से ठंड का हल्का-हल्का असर महसूस होने लगा है। जहां रात में हल्का मौसम सर्द हो रहा है। वहीं सुबह में भी तापमान गिरा रह रहा है। धूप का असर उतना महसूस नही...