खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को उमस रहा। हालांकि बीच-बीच में आसमान में हल्का बादल बना रहा। शाम में हल्की-हल्की हवा भी चली। जिससे भीषण गर्मी से थोड़ा राहत रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले गुरुवार को हल्की बारिश हुई थी। हालांकि फिर धूप के कड़ी रहने से गर्मी रही थी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत बुधवार की दोपहर में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी। हालांकि दोपहर से पहले तेज धूप का असर रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापम...