खगडि़या, जुलाई 13 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बिजली आने जाने की समस्या बनी है। वही बारिश होने पर उपभोक्ताओं की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। देर शाम या रात बारिश होने पर फॉल्ट की स्थिति में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह का ही इंतजार करना पड़ता है। जबकि विभाग का दावा है कि बिजली की मांग अनुरूप पावर उपलब्ध है। पर, फॉल्ट के कारण बिजली कटने की समस्या उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। जिससे इन दिनों बिजली नियमित नहीं मिल रही है। शहर से लेकर गांव तक बिजली के आने व जाने का सिलसिला लगा है। हालंाकि जिले में पर्याप्त पावर मिल रही है। पर, फॉल्ट के कारण ऐसी समस्या बतायी जा रही है। खासकर गर्मी के समय में बिजली ट्रिप व लो वोल्टेज व बिजली आने व जाने की समस्या खूब रहती है। आंधी व वज्रपात में बिजली आपूर्ति प्रभावित भी होती है। ऐसे में बिजली...