Khagaria News: जिले में बारिश से मौसम ने बदला मिजाज, ठंड का हुआ एहसास
खगडि़या, सितम्बर 25 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में दो दिनों से मौसम खराब से तापमान गिरा है। लगातार बारिश की स्थिति से हल्का-हल्का ठंड का आभास लोगों को महसूस होने लगा। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात का असर जिले में भी दो दिनों से बना है। आसमान में बादल के साथ बारिश लगातार होने से मौसम में बदलाव दिख रहा है। गुरुवार को भी दिनभगर आसमान में बादल के साथ बारिश होती रही। रूक रूककर बारिश लगातार होने से मौसम खासा नरम रहा। शाम में हल्का-हल्का तेज हवा से रात में मौसम सर्द जैसा महसूस हुआ। जिससे तापमान में खासा गिरावट दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।तापमान में गिरावट रहा बना: बु़धवार को शाम में हल्की बंूदा-बांदी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.