खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को धूप के बीच आसमान में बादल बना रहा। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। जिससे तापमान गिरा रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को दिनभर मौसम खराब बना रहा था। दिनभर हल्की-हल्की बारिश की स्थिति रही थी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत मंगलवार को दोपहर बाद मौसम बदला-बदला रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।...