खगडि़या, सितम्बर 19 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में विश्वकर्मा पूजा गुरुवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राइस मिल, तेल मिल, पेट्रोल पंप और वाहनों के शोरूम सहित सभी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। आयोजकों के द्वारा इस मौके पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मानसी रेलवे विश्कर्मा मंदिर, प्रिस्टाइन फूड पार्क, खगड़िया व मानसी बिजली सब-स्टेशन में आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर प्रिस्टाइन फूड पार्क के एरिया मैनेजर कुणाल कुमार के अलावा मन्नू कुमार, अरविंद कुमार, अजय कुमार, घोघन यादव, बिजली जेई विकास कुमार सिंह, एसबीओ प्रशंात कुमार आदि मौजूद थे।बेलदौर यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हर्षोल्लास से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, लगा मेला में तीन दिवस...