खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के एनएच 31 एवं अन्य मार्गो से प्रतिदिन हो रहे धड़ल्ले से हो रही पशु तस्करी रोकने की मांग जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी, खगड़िया से सदस्य ललित कुमार मिश्रा ने की है। उन्होंने डीएम को आवेदन देकर कहा कि छोटेव बड़े वाहनों मे भूसा की तरह ठूंसकर क्रूरतापूर्वक तस्करी से बचाने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जाए। साथ ही मांग की कि जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में टूटा फूटा मकान मेंे अवस्थित जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाइटी कार्यालय को बदलकर नए भवन में शिफ्ट किया जाए, ताकि नियमित रूप से कार्यालय का संचालन हो सके। पशु तस्करी रोकने के लिए एनएच 31 पर चेकपोस्ट बनाने पर जोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...