Khagaria News: जिले में दूसरी सोमवारी पर उमड़ा शिवालयों में आस्था का सैलाब
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि सावन की दूसरी सोमवार पर शहर सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान कई श्रद्धालु मुंगेर स्थित गंगा घाट से पवित्र गंगा जल लेकर पैदल ही खगड़िया पहुंचे और विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में स्नान-ध्यान करने के बाद नजदीकी शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अकबरनगर : दूसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ सावन सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.