Khagaria News: जिले में दिनभर होती रही बारिश, आसमान में छाये रहे बादल
खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से शुक्रवार को भी मौसम बदला रहा। आसमान में बादल के साथ रुक रुककर हो रही हल्की-हल्की बारिश से मौसम सर्द बना है। जिससे ठंड का असर भी महसूस होने लगा। मौसम के बदले रूख से तापमान में खासा गिरावट दर्ज हुई है। जिसका असर शुक्रवार को भी बना रहा। सुबह से ही हल्की-हल्की बारिश होती रही। दोपहर में हल्का धूप निकली। पर, फिर से बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा चलने से मौसम सर्द बना रहा। इधर लगातार बारिश से ठंड के दस्तक होने लगा। पिछले तीन दिन पहले तक तेज धूप से उमस का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.