Khagaria News: जिले में तीन जुलाई तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी कमी
खगडि़या, जुलाई 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में बुधवार को दोपहर में कहीं-कहीं हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में हल्की नरमी महसूस हुई। वैसे दोपहर से पहले तेज धूप से गर्मी खासा रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले मंगलवार को गर्मी का खासा असर रहा था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत सोमवार को भी तेज धूप से उमस बना रहा था। गत रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन छह किलोमीटर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.