Khagaria News: जिले में गंगा व गंडक नदी में उफान, कोशी व बागमती का घटा जलस्तर
खगडि़या, अगस्त 11 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा व गंडक नदी उफान पर है। वही कोशी व बागमती के जलस्तर में सोमवार का कमी दर्ज की गई। परबत्ता प्रखंड में गंगा की उपाधारा में विभिन्न जगहों पर दियारा जाने के लिए बनाए गए तकरीबन आधा दर्जन पुल एप्रोच सड़क के अभाव में बेकार पड़ा हुआ है। वहीं कई पुलों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। पुल पर बाढ़ का पानी चढने व एप्रोच सड़क के नहीं बनने से दियारा जाने वाले किसानों व पशुपालकों ग़ी काफी परेशानी बढ़ गई है। आज करोड़ों की लागत से बना पुल बतौर शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। बाढ़ का मौसम शुरू होते ही लोग दियारा जाने के लिए नाव का सहारा लेने को विवश हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से 2021 के बीच गंगा की उपधारा में तकरीबन आधा दर्जन पुल का निर्माण किया जा चुका है, लेकिन एप्रोच सड़क नहीं बनने व मुराद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.