खगडि़या, अगस्त 19 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा गंडक में उफान से बाढ़ की आशंका को लेकर लोग सहमे हैं। वही कोसी व बागमती नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। बेलदौर प्रखंड के बलैठा व चौथम के खरैता गांव पर बागमती नदी के कटाव के बाद काम जोरों पर है। गंगा व गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद जल संसाधन विभाग ने तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि से दियारा पर जाने वाले किसानों व पशुपालकों के बीच परेशानी बढ़ने लगी है। दूसरी ओर गंगा के बाढ़ का पानी दियारा क्षेत्र में प्रवेश का भय स्थानीय लोगों के बीच फ़ैल रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: गंगा में उफान : गनियारी और खड़गपुर में मंडराया बाढ़ का खतरा यदि गंगा के जलस्तर में इसी प्रकार वृद्धि होती रही तो बहुत जल्द दियारा पर बाढ़ का पानी फैलने लगेगा। दिय...