खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बागमती, गंगा व गंडक सहित तीन नदियों के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि जारी रही। वही कोसी नदी के जलस्तर में दूसरे दिन तीन सेंटीमीटर की कमी आई। बागमती में चार, गंगा व गंडक में 12-12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। बाढ़ व तेज हवा क़ो देखते हुए जिले के परबत्ता अंचल प्रशासन ने अगले आदेश तंक अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच नाव परिचालन पर रोक लगा दिया। बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कंट्रोल रूम स्थापित की गई है। वही सभी अधिकारियों की छुट्टियां की रद्द कर दी गई है। जिले में चारों नदियां खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर बह रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दियारा वासियों की परेशानी बढ़ी जिले के परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। जलस्तर में वृद्ध...