Khagaria News: जिले में कोसी व बागमती में जलस्तर में उफान, गंगा व गंडक में दूसरे दिन भी आई कमी
खगडि़या, सितम्बर 1 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले में कोसी व बागमती सोमवार को दूसरे दिन भी उफान पर रही। वही गंगा व गंडक के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। बागमती नदी में पिछले 12 घंटे में नौ सेंटीमीटर व कोसी नदी में छह सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। जबकि गंगा के जलस्तर में 10 व बूढ़ी गंडक नदी में नौ सेंटीमीटर की कमी आयी। जलसंसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित बतायाहै। दूसरी ओर बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कंट्रोल रूम स्थापित कर सूचनाएं संग्रहित की जा रही है। वही सभी अधिकारियों की छुट्टिया रद्द कर दी गई है। जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में चारों नदियां खतरे के निशान से फिलहाल ऊपर बह रही हैं। जिले के परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर गांव बाढ़ के पानी से घिरा है। रविवार को भी कोसी व बागमती नदी उफान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.