Khagaria News: जिले में कोसी व बागमती नदियों के जलस्तर में उफान, सहमे लोग
खगडि़या, सितम्बर 28 -- Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में कोसी व बागमती नदियों के जलस्तर रविवार को दूसरे दिन भी उफान पर रही। दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि से आसपास के लोग फिर बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। वही एक बार फिर आवागमन के लिए सरकारी नाव परिचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है। नेपाल में भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों द्वारा तटबंध की चौकसी बढ़ा दी है। रविवार को जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर नवल किशोर भारती ने नदियों के जलस्तर व तटबंध का जायजा लिया गया। उन्होंने फिलहाल किसी भी खतरे से इंकार करते हुए तटबंध को सुरक्षित बताया। लगातार हो रही बारिश के कारण कोशी और बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बागमती नदी के मानसी क्षेत्र अवस्थित अमनी ग्राम क्षेत्र में बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.