Khagaria News: जिले में कोसी नदी का जलस्तर घटा, बागमती स्थिर
खगडि़या, सितम्बर 29 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में कोसी नदी के जलस्तर में कमी आई है। वहीं बागमती नदी का जलस्तर स्थिर है। इससे जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है। इधर डीएम विक्रम विरकर ने मंगलवार को जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने अलौली प्रखंड के बहोरबा घाट से एसडीआरएफ की मोटरबोट के माध्यम से दक्षिणी बहोरबा, उत्तरी बहोरबा, मंझवारी एवं चेराखेरा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागमती नदी के जलस्तर, जल प्रवाह तथा संभावित रूप से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- जिले में कोसी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.