खगडि़या, नवम्बर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतो ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खगड़िया जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संचालित विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान जिले की आधारभूत सुविधाओं के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को गति देने जैसे विषयों पर बातचीत हुई। सुमित सिंह महतो ने मुख्यमंत्री के समक्ष खगड़िया जिले की जरूरतों और विकास की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रखा। उन्होंने जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुख्यमंत्री से मिले जदयू के प्रदेश महास...